Tuesday, June 15, 2021

BSP में बगावत की सुगबुगाहट, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे 9 विधायक

लगातार अलग-अलग राज्यों से राजनीतिक हलचलों की खबरें आ रही हैं. इस वक्त बड़ी खबर आ रही है उत्तर प्रदेश से. यहां बीएसपी में बगावत की खबर है. 9 विधायक सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं. 2017 के चुनाव में बीएसपी के 19 विधायक जीते थे. बाद में एक सीट पर उपचुनाव होने पर बीएसपी वो सीट हार गई थी. 18 विधायकों में से 11 को मायावती पार्टी से निकाल चुकी हैं. उन्हीं 11 में से 9 विधायक अखिलेश से मिलने पहुंचे हैं.

from Videos https://ift.tt/3gq7GKw

No comments:

Post a Comment