Saturday, June 19, 2021

यूपीः फिर लखनऊ का दौरा करेंगे बीएल संतोष, राधा मोहन सिंह-सूत्र

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. राज्य में संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है. इस सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. बीजेपी से जुड़े सूत्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन को मज़बूत करने पर दिल्ली में चर्चा हुई. यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले. सूत्रों ने यह भी बताया कि सोमवार को बीएल संतोष, राधा मोहन सिंह फिर लखनऊ का दौरा करेंगे.

from Videos https://ift.tt/3xAe082

No comments:

Post a Comment