कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर एम्स प्रमुख ने आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने NDTV से बात करते हुए कहा कि अगले 6 से 8 हफ्तों में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. एम्स प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगले छह से आठ सप्ताह में भारत में तीसरी कोविड लहर की संभावना है. डॉ गुलेरिया ने कहा, "जैसा कि हमने अनलॉक करना शुरू कर दिया है, फिर से कोविड-उपयुक्त व्यवहार की कमी देखने को मिल रही है. पहली और दूसरी लहर के बीच जो हुआ उससे हमने सीखा नहीं है. फिर से भीड़ बढ़ रही है ... लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं. ऐसा रहा तो राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने में कुछ समय ही लगेगा.
from Videos https://ift.tt/3gIr04p
No comments:
Post a Comment