Wednesday, August 4, 2021

राहुल गांधी दिल्ली कैंट के कथित रेप-मर्डर केस में पीड़ित परिजनों से मिले, न्याय की मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) में उस पीड़ित दलित परिवार के घर पहुंचे, जिनकी 9 साल की बेटी की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या (Dalit Girl Raped Murdered) कर दी गई थी. साथ ही हमलावरों ने उसकी लाश का भी जबरन दाह संस्कार करवा दिया. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कहा, मैंने पीड़ित परिजनों से बात की. वो सिर्फ न्याय चाहते हैं और कुछ भी नहीं. उनका कहना है कि उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ है. उनकी मदद होनी चाहिए और हम ये करेंगे. मैंने उनसे कहा कि हम उनके साथ खड़े हैं.

from Videos https://ift.tt/3fpbZVt

No comments:

Post a Comment