हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के संदिग्ध हत्यारों का एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें दो पुरुष और एक महिला दिख रही है. इनमें एक संदिग्ध पुरुष ने केसरिया रंग का कुर्ता और दूसरे ने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ है. इनके साथ मौजूद महिला ने लाल कुर्ता और सफेद दुपट्टा लिया हुआ है. लाल कुर्ते में दिख रहे संदिग्ध के हाथ में मिठाई का डब्बा दिख रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इसी पैकेट में रखकर हथियार ले जाया गया है. मिठाई का ये डब्बा गुजरात के सूरत की एक दुकान का है. पुलिस इस एंगल से भी जांच में लगी हुई है. पुलिस ने इस मामले में बिजनौर के दो मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कमलेश तिवारी की कल हत्या कर दी गई थी.
from Videos https://ift.tt/32sCOPT
No comments:
Post a Comment