बिहार के छपरा के बनियापुर थाना में पशु चोरी के शक में दो लोगों की हत्या कर दी गई है. ये घटना बनियापुर थाना के नंदलाल टोला की है. ग्रामीणों ने बीती रात पशु चोरी का आरोप लगाते हुए दो लोगों को पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इनके साथ एक और शख्स था जो जैसे-तैसे भाग गया. वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
from Videos https://ift.tt/2xT2szB
No comments:
Post a Comment