Wednesday, August 18, 2021

शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बरी किया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) को पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत (Sunanda Pushkar Death Case) के मामले में बरी कर दिया गया है. दिल्ली की एक अदालत ने शशि थरूर को आरोपमुक्त कर दिया है. सुनंदा पुष्कर थरूर की पत्नी थीं. 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी. मौत से कुछ दिनों पहले ही सुनंदा पुष्कर ने आरोप लगाया था कि थरूर की पाकिस्तानी महिला पत्रकार से संबंध हैं.

from Videos https://ift.tt/3k6Z0sU

No comments:

Post a Comment