Tokyo Olympics: भारतीय बॉक्सर लवलीना (Indian boxer Lovlina) 69 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल मैच हार गई हैं. तुर्की की मुक्केबाज ने उन्हें 5-0 से हराया. लवलीना ने हालांकि भारत के लिए कांस्य पदक पक्का कर दिया है. वो ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर हैं. लवलीना की इस कामयाबी को लेकर असम के गोलाघाट जिले में उनके गांव में भी काफी जोश है. उनके गांव की कच्ची सड़क को भी बनाया जा रहा है, ताकि देश की बेटी का जबरदस्त स्वागत किया जा सके.
from Videos https://ift.tt/3jk7hJM
No comments:
Post a Comment