Wednesday, August 18, 2021

सपा सांसद शफीकुर रहमान पर राजद्रोह का केस दर्ज, तालिबान पर दिया था बयान

यूपी (Uttar Pradesh) के सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क (Samajwadi Party MP Shafiqur Rehman Burke) के खिलाफ संभल में राजद्रोह का केस दर्ज हो गया है. संभल से SP सांसद बर्क ने कहा था कि तालिबान (Taliban) अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं और अफगान लोग उसके नेतृत्‍व में आजादी चाहते हैं. तालिबान के समर्थन में आते हुए बर्क ने कहा था, 'जब भारत, ब्रिटिश शासन के अधीन था तब हमाारे देश ने आजादी के लिए जंग लड़ी. अब तालिबान अपने देश को आजाद करना और चलाना चाहते हैं. तालिबान वह ताकत है जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को पैर पसारने नहीं दिया. '

from Videos https://ift.tt/3gf6Bo6

No comments:

Post a Comment