Saturday, July 3, 2021

विधायकों में से ही चुना जाएगा नया CM: उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष

उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने एनडीटीवी से कहा कि कल रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महामहिम राज्यपाल को इस्तीफा दिया है. पर्यवेक्षक के तौर पर हमारे कृषि मंत्री और हमारे महासचिव यहां पहुंच गए हैं. प्रभारी भी साथ में हैं. 3 बजे विधान मंडल दल की बैठक होगी और हम नए नेता का चयन करके राज्यपाल को सूचना देंगे. संभावना है कि नया नेता विधायकों में से ही होगा. बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं को मानने वाली पार्टी है इसलिए हमने इस बात को स्वीकार किया और इस्तीफा दिया.

from Videos https://ift.tt/3ykWZis

No comments:

Post a Comment