Friday, December 18, 2020

आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों को नोटिस

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं. संभल के SDM ने 6 किसानों को 50 हजार तक का मुचलका भरने के लिए नोटिस भेजे हैं. पहले इन किसानों को 50 लाख के नोटिस भेजे गए थे, लेकिन अब इस नोटिस को संशोधित कर दिया गया है. इस नोटिस में कहा गया है कि 'किसान गांव-गांव जाकर किसानों को भड़का रहे हैं और अफ़वाह फ़ैला रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था ख़राब हो सकती है.'

from Videos https://ift.tt/2WnUzP0

No comments:

Post a Comment