Saturday, December 19, 2020

शाह की मौजूदगी में तृणमूल नेता सुवेंदु अधिकारी BJP में हुए शामिल

तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मिदनापुर में हुई मेगा रैली के दौरान BJP में शामिल हुए. शाह ने TMC प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, "क्यों इतने सारे लोग तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) छोड़ रहे हैं. मां, माटी और मानुष के नारे की जगह ममता का कुशासन, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद बंगाल में हावी है. दीदी यह तो सिर्फ आगाज है, चुनाव आने तक आप अलग-थलग पड़ जाएंगी" शाह की रैली में सुवेंदु समेत 11 बड़े तृणमूल नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद बंगाल की सियासत उफान पर है.

from Videos https://ift.tt/34tA8Vo

No comments:

Post a Comment