लद्दाख स्थित गालवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 जवानों की जान चली गई. इनमें छत्तीसगढ़ के कांकेड़ और मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले जवान भी शामिल थे. कांकेड़ के गणेश कुंजाम और रीवा के दीपक कुमार सिंह की विदाई की तैयारियां की जा रही हैं. दोनों जवान 12वीं के बाद ही सेना में भर्ती हो गए थे. गरीब परिवार के बेटे गणेश कुंजाम ने 2011 और दीपक कुमार सिंह ने 2013 में आर्मी जॉइन की थी.
from Videos https://ift.tt/2UVAAqw
No comments:
Post a Comment