लद्दाख स्थित गालवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प में एक कर्नल समेत 20 भारतीयों जवानों ने अपनी जान गंवाई. इस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. राहुल ने कुछ देर पहले 'कौन जिम्मेदार है' कैप्शन लिखते हुए जारी किए गए अपने एक वीडियो में पूछा, 'भाइयों और बहनों, चीन ने हिंदुस्तान के शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या करके एक बहुत बड़ा अपराध किया है. मैं पूछना चाहता हूं, इन वीरों को बिना हथियार खतरे की ओर किसने भेजा और क्यों भेजा. कौन जिम्मेदार है. धन्यवाद.'
from Videos https://ift.tt/2UUKnNE
No comments:
Post a Comment