मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफा देने के साथ अब सियासी ड्रामे में नया मोड़ आ गया है. डंग के इस्तीफे के तुरंत बाद बीजेपी के दो विधायकों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की. मैहर सीट से BJP विधायक नारायण त्रिपाठी कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह के साथ कमलनाथ के घर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. कयास लगा रहे थे कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है. रात करीब एक बजे बीजेपी के एक अन्य विधायक संजय पाठक भी मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलते हुए दिखे.
from Videos https://ift.tt/38w1Vnc
No comments:
Post a Comment