Friday, March 6, 2020

सीएए पर हिंसा: लखनऊ में आरोपियों की लगी होर्डिंग

नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों की फोटो और उनके पते सहित कई होर्डिंग लखनऊ के कई अहम जगहों पर लगवाए गए हैं. इस होर्डिंग में इन लोगों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पेनाल्टी भरने के लिए कहा गया है. बीते दिसंबर महीने में लखनऊ में नागरिकता कानून के विरोध में कई जगह पर प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान हुई हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था.

from Videos https://ift.tt/3cEKTH0

No comments:

Post a Comment