पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है. हिमाचल के लाहौल स्पीति में चारो तरफ बर्फ की चादर बिछी दिखाई दे रही है. सड़कों और मकानों की छतों पर कई इंच मोटी बर्फ की परत जम गई है. शिमला में भी काफी बर्फबारी हुई है. शिमला में जंगल से लेकर सड़क और मकानों तक बर्फ की चादर में ढक गए हैं. बर्फबारी का लुत्फ उठाने बड़ी मात्रा में पर्यटक पहाड़ी इलाकों में पहुंच रहे हैं.
from Videos https://ift.tt/2uhVPIH
No comments:
Post a Comment