भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि सरकार प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पूरे देश में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में अवैध रूप से रह रहे 50 लाख बांग्लादेशी मुसलमानों को वापस भेजेंगे. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा जो लोग संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, वह बंगाल विरोधी हैं और भारत के विचार के खिलाफ हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में 50 लाख अवैध मुस्लिम सरकार से दो रुपये प्रति किलो चावल योजना का लाभ ले रहे हैं. घोष ने ऐलान किया, ‘हमलोग उन्हें वापस भेजेंगे.’
from Videos https://ift.tt/2Rai8cw
No comments:
Post a Comment