अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में 26वें दिन की सुनवाई हुई. इस मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा और पक्षकार समझौता कर अदालत को बताए. इस केस की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद भी जताई. 27 सितंबर तक मुस्लिम पक्षकार अपनी बहस पूरी कर लेंगे. मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से राजीव धवन ने कहा, ''अगले हफ़्ते तक हम अपनी बहस पूरी कर लेंगे.'' इस पर CJI ने कहा, ''आप अपनी बहस इस महीने तक पूरी कर लेंगे.'' इस पर रामलला विराजमान ने कहा कि उन्हें जवाब देने के लिए 2 दिनों का वक्त चहिए. मुख्य न्यायाधीश के इस बयान के बाद जहां राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है वहीं मामले से जुड़े वकीलों ने भी उम्मीद जताई है कि 18 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी हो सकती है और 17 नवंबर तक फैसला आ सकता है. देखें रिपोर्ट
from Videos https://ift.tt/2IcQk1Z
No comments:
Post a Comment