महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिवसेना के बीच राज्य में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ होती नहीं दिख रही है. ऐसे में यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या इस बार दोनों पार्टियां एक गठबंधन के तौर पर ही चुनाव लड़ेंगे या दोनों पार्टियां सभी सीटों पर अपने अलग से उम्मीदवार उतारेगी. बीजेपी -शिवसेना गठबंधन से जुड़े एक सूत्र ने NDTV से कहा कि राज्य में चुनाव से पहले बीजेपी एक बड़े भाई की भूमिका निभाना चाहती है. और अगर ऐसा होता है शिवसेना को आगामी विधानसभा चुनाव में 288 सीटों की विधानसभा में से 120 से ज्यादा सीटें नहीं दी जाएंगी.
from Videos https://ift.tt/2O9Dsh0
No comments:
Post a Comment