प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 17 सितंबर खास दिन है, क्योंकि यह उनका जन्मदिन है. इस मंगलवार को मोदी 69 साल के हो गए. इस मौके पर वह विमान से अपने गृहराज्य गुजरात में पहुंचे. पीएम मोदी ने नर्मदा जिले में स्थित सरदार सरोवर बांध का जायजा लिया, जिसका जलस्तर 138.68 मीटर हो गया है. दो साल पहले बने इस बांध का जलस्तर क्षमता के अनुसार पहली बार सबसे ऊंचा हुआ है. प्रधानमंत्री के आगमन के मौके पर समूचे बांध को बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है. इसके अलावा भाजपा भी समूचे सप्ताह 'सेवा सपथ' का आयोजन किया, जिसमें पार्टी प्रमुख अमित शाह सहित प्रत्येक भाजपा सदस्य भाग लिया.
from Videos https://ift.tt/2LybGZY
No comments:
Post a Comment