Monday, June 17, 2019

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मेजर शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अचबल इलाके में कल सेना और आतंकियों की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में सेना के मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए. एक मेजर समेत 3 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जवाबी कार्रवाई में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया. वहीं पुलवामा के अरिहल गांव में सेना के काफिले पर एक आतंकी हमला हुआ. हमले में आतंकियों ने आइईडी का इस्तेमाल किया जिसकी चपेट में 44 राष्ट्रीय राइफल्स की एक बख्तरबंद गाड़ी आ गई. कुछ जवानों को मामूली चोटें आई हैं.

from Videos http://bit.ly/2KqkpOv

No comments:

Post a Comment