Tuesday, June 18, 2019

लोकसभा के नए स्पीकर बने ओम बिड़ला, कांग्रेस ने भी किया समर्थन

लोकसभा में बुधवार को सांसदों ने सदन के स्पीकर के तौर पर कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिड़ला को चुना. ओम बिड़ला अब लोकसभा के स्पीकर बन गए हैं. पहले स्पीकर के लिए संतोष गंगवार और मेनका गांधी का नाम सुर्खियों में था, हालांकि मंगलवार को पीएम मोदी और शाह ने कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला का नाम स्पीकर पद के लिए आगे किया. कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की मंगलवार शाम बैठक हुई जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में राजग उम्मीदवार ओम बिड़ला का समर्थन करने का फैसला हुआ. 56 वर्षीय ओम बिड़ला भाजपा की युवा शाखा से जुड़े रहे हैं. वह 2018 में भाजपा राजस्थान इकाई के संगठनात्मक सुधार के प्रभारी भी थे.

from Videos http://bit.ly/2XXke0j

No comments:

Post a Comment