Thursday, April 25, 2019

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर का विकास में है विश्वास

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बनाए गए गौतम गंभीर का कहना है, वो सकारात्मक राजनीति करेंगे. उनका विश्वास विकास में है, आरोप-प्रत्यारोप में नहीं. गौतम गंभीर दो-दो वर्ल्ड कप में भारत की जीत के सूत्रधार रहे. 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन से भारत जीता. 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी वो भारत की ओर से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. एक दौर के इस बेहतरीन बल्लेबाज़ को बीजेपी ने राजनीति के मैदान में उतार दिया है. वो पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार हैं. हालांकि अरसे से वो ट्विटर पर अपना राजनीतिक जोश-ख़रोश दिखाते रहे हैं. लेकिन जब चुनाव प्रचार के लिए उतरे तो गंभीरता दिखाई. कहा कि वो जेंटिलमैन की तरह राजनीति में बात करेंगे. तो नज़र राजनीति में गौतम गंभीर की पहली पारी की शुरुआत पर.

from Videos http://bit.ly/2WcQHPn

No comments:

Post a Comment