प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को बनारस में एक बड़ा रोड शो किया. ये रोड शो क़रीब 6 किलोमीटर लंबा था. रोड शो के बाद उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वाराणसी सीट से अपना नामांकन करेंगे. उधर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को झांसी में रोड शो किया. उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों और छतों पर भारी भीड़ उमड़ी. प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अब ये साफ़ हो गया कि वो वहां से चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि पार्टी ने वहां से अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है.
from Videos http://bit.ly/2UGNbee
No comments:
Post a Comment