Thursday, February 21, 2019

रणनीति : पुलवामा पर राजनीति न करने के दावों का क्‍या हुआ?

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद सरकार ने फैसला लिया है कि अब से सीआरपीएफ के जवान विमान से ही श्रीनगर जाएंगे. गृह मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. इसके तहत सिपाहियों, हवलदारों और ASI रैंक के जवानों को भी दिल्ली से श्रीनगर-जम्मू, जाने और वहां से आने की विमान सुविधा मिलेगी. ड्यूटी पर आने-जाने के साथ ही छुट्टी पर जाने और छुट्टी से लौटने के दौरान भी उनको ये सुविधा मिलेगी. बहरहाल कांग्रेस ने प्रेस कान्‍फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ उसके बाद भी प्रधानमंत्री रामनगर में एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे. कुछ तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि 3.10 पर हमला हुआ और इसके बाद भी शाम 6.45 तक वो शूटिंग करते रहे. इसका बीजेपी की तरफ से कानून मंत्री रवीशंकर प्रसाद ने सिरे से खन्डन किया और कहा कि पीएम बाघ संरक्षण के कार्यक्रम के लिए गये गए थे. वहीं सरकारी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री को पुलवामा हमले की सूचना मिलने में देर हुई.

from Videos https://ift.tt/2U0lduD

No comments:

Post a Comment