पुलवामा को लेकर राजनीति न करने की बात करते-करते भी कांग्रेस और बीजेपी दोनों राजनीति में उलझ गई हैं. कांग्रेस ने इल्ज़ाम लगाया कि जब पुलवामा में सैनिक मारे जा रहे थे तब प्रधानमंत्री जिम कॉर्बेट में डिस्कवरी चैनल के लिए शूट करा रहे थे. इस इल्ज़ाम के बाद भड़की बीजेपी ने कांग्रेस को उसके रवैये की याद दिलाई. पार्टी के बड़े नेता और केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बेहद स्पष्ट शब्दों में इस बात से इनकार किया कि प्रधानमंत्री ऐसी किसी शूटिंग में लगे थे.
from Videos https://ift.tt/2BKeqxU
No comments:
Post a Comment