सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के विरोध में आज प्रदर्शन के दौरान केरल में कई जगह से हिंसा की खबरें हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विरोध ऐसा ही जैसे कि ये सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ किया जा रहा हो. सबरीमला कर्मा समिति के बंद को बीजेपी ने समर्थन दिया है. जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने काले दिवस के तौर पर मनाया. पंडलम में सीपीएम और बीजेपी कार्यकर्ताओ के बीच झड़प के दौरान सिर पर पत्थर लगने से सबरीमला कर्म समिति के सदस्य चंन उन्नीथन की मौत हो गई. कई शहरों में विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर टायर जलाए गए. कुछ जगहों पर सीपीएम दफ्तरों पर पतथर फेंके गए.
from Videos http://bit.ly/2CKD2aE
No comments:
Post a Comment