अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर होने वाली धर्म संसद से ठीक पहले शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में रविवार सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस की. उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार के पास पूरा अधिकार है कि वह इस बार राम मंदिर का निर्माण कराए. अगर वह ऐसा नहीं करती है तो मैं आपको दावे के साथ कह सकता हूं कि यह सरकार दोबारा नहीं बनेगी. लेकिन राम मंदिर जरूर बनेगा. उन्होंने कहा कि आज सुबह जब मैं रामलला के दर्शन करने जा रहा था तो मेरे मन में विचार आया कि मैं रामलला के दर्शन करने जा रहा हूं या कोई जेल जा रहा हूं.
from Videos https://ift.tt/2BwkRFe
No comments:
Post a Comment