Sunday, November 25, 2018

कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 6 आतंकी

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों में पांच स्थानीय और एक पाकिस्तानी है. इन आतंकियों को पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए है. शोपियां जिले के कपरान बटागुंड में जब सुरक्षाबलों को आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली तो तलाशी अभियान शुरु हुआ. आतंकियों ने सुरक्षाबलों से घिरे पाकर गोलाबारी शुरु कर दी. इस कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए. ऑपरेशन में आर्मी का एक जवान भी शहीद हो गया. 23 नंवबर को भी सुरक्षाबलों ने बिजबेड़ा में छह आतंकियों को ढेर कर दिया था. पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत 12 आतंकियो को मार गिराया है.

from Videos https://ift.tt/2ztjBkJ

No comments:

Post a Comment