नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों को दीवाली का तोहफा देने की तैयारी कर रही है. मोदी सरकार रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा कर सकती है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्रिमडल की बैठक में फैसला लिया जा सकता है. बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक है, जिसमें रबी फसलों की बुआई शुरू होने से पहले रबी की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है. बता दें, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ने रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की सिफारिश की थी.
from Videos https://ift.tt/2MC3PLo
Wednesday, October 23, 2019
Tuesday, October 22, 2019
कल्कि बाबा के यहां से 100 करोड़ कैस, गहने बरामद
स्वघोषित धर्मगुरू ‘कल्कि भगवान’ से जुड़े विभिन्न परिसरों की करीब सप्ताह भर चली तलाशी के बाद आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि जांच में सामने आयी ‘अज्ञात’ आय 600 करोड़ रूपये तक की हो सकती है और बाबा को पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि सोमवार को खत्म हुई छह दिन की तलाशी के दौरान पता चला कि इस ग्रुप ने कर पनाहगाहों समेत देश-विदेश में कंपनियों में निवेश कर रखा है. इस बीच कल्कि भगवान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘हम न तो देश से भागे हैं और न ही कहीं चले गये हैं. हम नेमाम (तमिलनाडु) में हैं और हम आपको बताना चाहते हें कि हमारा स्वास्थ्य अच्छा है और हम बिल्कुल ठीक हैं.’ उसने कहा, ‘जब भी बड़ा संकट आता है तो ईश्वर की अपार कृपा आती है.’ उसने कहा कि वह सामान्य रूप से कक्षाएं ले ही रहा हैं और उसकी आध्यात्मिक गतिविधियां सामान्य ढंग से चल रही हैं.
from Videos https://ift.tt/2oe9GgC
from Videos https://ift.tt/2oe9GgC
जांच करने वाली SIT की ही जांच पर आंच
जम्मू कश्मीर की एक अदालत ने कठुआ में 2018 में एक बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले की जांच करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) के छह सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के मंगलवार को पुलिस को निर्देश दिये. अदालत ने पुलिस को एसआईटी के उन छह सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के निर्देश दिये जिन्होंने 2018 में कठुआ के एक गांव में आठ वर्षीय एक बालिका के साथ बलात्कार और हत्या मामले की जांच की थी और गवाहों को झूठे बयान देने के लिए कथित तौर पर उनका शोषण किया था और उन्हें विवश किया.
from Videos https://ift.tt/2pMRX0g
from Videos https://ift.tt/2pMRX0g
Sourav Ganguly, Former India Captain, Takes Over As BCCI President
Sourav Ganguly, former India captain, took over as the president of Board of Control For Cricket In India (BCCI) on Wednesday. Jay Shah, son of Union Home Minister Amit Shah, began his tenure as the new secretary while Arun Dhumal takes office as treasurer. Dhumal is the younger brother of Minister of State for Finance and former BCCI president Anurag Thakur. There were no elections held for appointments of the posts since all candidates emerged unopposed after weeks of lobbying and hectic parleys.
from Videos https://ift.tt/2BCA0UM
from Videos https://ift.tt/2BCA0UM
How Much Screen Time Is Safe For Kids' Eyes
Excessive screen time can lead to Computer Vision Syndrome which is a combination of symptoms like headaches, eye strain, fatigue and excessive dry eyes. There's a number of things you can do to help avoid these symptoms in kids and monitor their screen time. Dr Sanjay Dhawan, Director, Ophthalmology, Max Healthcare, tells us how you can do this.
from Videos https://ift.tt/2ZpSp5y
from Videos https://ift.tt/2ZpSp5y
तिहाड़ जेल में बंद डीके शिवकुमार से मिलने पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ पहुंचीं. एक सूत्र ने बताया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार की खैरियत जानने के साथ-साथ उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने जेल पहुंचीं. गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. सोनिया ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी तिहाड़ पहुंचकर मुलाकात की थी.
from Videos https://ift.tt/2p4PgqJ
from Videos https://ift.tt/2p4PgqJ
अशफाक और मोइनुद्दीन दोनों आरोपी गिरफ्तार
कमलेश तिवारी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है. गुजरात एटीएस ने हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के फरार चल रहे दो कथित हत्यारे अशफाक और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी गुजरात-राजस्थान सीमा से की गई है. बता दें कि कमलेश तिवारी की बीते शुक्रवार को लखनऊ में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. एक दिन पहले ही कमलेश तिवारी की हत्या में शामिल दो लोगों में से किसी एक की सूचना देने वाले को 2.50 लाख रुपये का नगद इनाम दिए जाने की घोषणा की गई थी. अगर यह सूचना दोनों के लिए होगी तो राशि 5 लाख रुपये हो जाएगी. यह ऐलान उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी की ओर से किया गया था.
from Videos https://ift.tt/2MB9Qb4
from Videos https://ift.tt/2MB9Qb4
Subscribe to:
Posts (Atom)