Wednesday, October 6, 2021

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की मंजूरी मिली

यूपी (UP) सरकार ने लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवारों से विपक्षी नेताओं को मिलने की इजाजत न देने के मामले में यूटर्न ले लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) की सरकार ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) औऱ उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है. इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी जब लखीमपुर खीरी जा रही थीं तो उन्हें सीतापुर के हरगांव में रोक लिया गया था. उन्हें तभी से सीतापुर पुलिस लाइन में हिरासत में रखा गया है.

from Videos https://ift.tt/3iE3uaK

No comments:

Post a Comment