Tuesday, October 12, 2021

दिल्‍ली पुलिस ने पाकिस्‍तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया, कई आतंकी हमलों में रही है बड़ी भूमिका

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने एक पाकिस्‍तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. यह आतंकवादी त्‍योहारों के दौरान दिल्‍ली में हमले करने की फिराक में था. पुलिस के मुताबिक उन्‍हें कुछ दिन पहले इनपुट मिला था कि एक पाकिस्‍तानी आतंकवादी अपना नाम बदलकर दिल्‍ली में रह रहा है. उसी इनपुट पर काम करते हुए दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने पूर्वी दिल्‍ली के लख्‍मी नगर के रमेश पार्क इलाके में छापा मारकर आतंकी मोहम्‍मद अशरफ को गिरफ्तार किया गया है. मोहम्‍मद अशरफ की निशानदेही पर दिल्‍ली पुलिस ने कालिंदी कुंज के पास से यमुना घाट पर बालू के नीचे से एके-47, उसके 50 कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्‍टल और उनके 60 कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर रह रहा था. पुलिस के मुताबिक कई आतंकी हमलों में मोहम्‍मद अशरफ की भूमिका रही है.

from Videos https://ift.tt/3lx2eI2

No comments:

Post a Comment