Monday, May 3, 2021

उत्तर प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू दो दिन बढ़ाया गया

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में लागू कर्फ्यू की अवधि को दो दिन बढ़ाने का फैसला किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब कर्फ्यू 6 मई सुबह सात बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान सभी बाजार बंद रहेंगे और आवागमन पर रोक रहेगी. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी है. इससे पहले आंशिक तौर पर लगाए कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह समाप्त हो रही थी. लेकिन नए आदेश के बाद अब मंगलवार और बुधवार को भी कर्फ्यू जारी रहेगा.

from Videos https://ift.tt/3ef1FiJ

No comments:

Post a Comment