पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ से पहले प्रदर्शन स्थलों के पास दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा चाक चौबंद करने के क्रम में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और मल्टीलेयर बैरिकैडिंग, कंटीले तार और सड़कों पर नुकीली कीलें लगाई गई हैं. दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की.
from Videos https://ift.tt/36PYIky
No comments:
Post a Comment