Thursday, February 4, 2021

नवरीत सिंह की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने के लिए रामपुर पहुंचीं. ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हादसे में नवरीत की मौत हो गई थी. प्रियंका ने मंच से कहा, 'नवरीत 25 साल के थे. मेरा बेटा 20 साल का है. नवरीत के साथ ऐसा हादसा हुए फिर वापस नहीं आए. नवरीत की शहादत व्यर्थ नहीं होने देंगे. उनके दिल में किसानों की पीड़ा थी. जुल्म हुआ. गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा जुल्म करना पाप है और जुल्म सहना उससे भी बड़ा पाप है. ये राजनीतिक नहीं, सच्चा आंदोलन है.'

from Videos https://ift.tt/2O5h7mR

No comments:

Post a Comment