Tuesday, February 16, 2021

बंगाल चुनाव: मिथुन चक्रवर्ती से मिले मोहन भागवत, लगाई जा रही सियासी अटकलें

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की है. बंगाल चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है. इसको लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है कि क्या मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी का चेहरा होंगे? मिथुन चक्रवर्ती लेफ्ट के करीबी माने जाते रहे हैं. इस मायने में भागवत और उनकी मुलाकात अहम मानी जा रही है. भागवत आज मिथुन चक्रवर्ती के मुंबई स्थित घर पहुंचे. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई.

from Videos https://ift.tt/3at4RW9

No comments:

Post a Comment