भारत में कोरोनावायरस को पैर फैलाए हुए एक साल हो गया है. देश में पहला मामला 27 जनवरी को आया था. ताजा आंकड़ों को देखते हुए सवाल उठता है कि क्या अब यह महामारी भारत से दूर जा रही है? शुरुआत में विशेषज्ञों ने आशंका जताई थी भारत में कोरोना के बहुत मामले और कोरोना से बहुत मौतें होंगी. इसमें कोई दोराय नहीं है कि भारत में कोरोना के बहुत मामले आए लेकिन मौतों का आंकड़ा दूसरे देशों की तुलना में कम रहा. आंकड़ों को गौर करें तो भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. हालांकि, रविवार को महाराष्ट्र में 4,000 से ज्यादा नए केस आए हैं.
from Videos https://ift.tt/3rUlPST
No comments:
Post a Comment