Saturday, February 13, 2021

26 जनवरी ट्रैक्टर परेड हिंसा: आरोपियों को लाल किले लेकर पहुंची SIT

गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को आज लाल किला परिसर लेकर पहुंची है. पुलिस के अधिकारी उन दोनों से घटनाक्रम का पूरा विवरण ले रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की SIT टीम लाल किला हिंसा के दोनों आरोपी दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को लाल किला ले जाकर घटना की शुरुआत से लेकर आखिर तक हुई घटना का सीक्वेंस पूछ रही है. मसलन, किस रास्ते से प्रदर्शनकारी लाल किला में आए थे? लाल किले की प्राचीर पर कैसे चढ़े थे?

from Videos https://ift.tt/3piYJUe

No comments:

Post a Comment