दिल्ली में लूट की वारदातें काफी बढ़ गई हैं और बदमाश बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं. पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में शुक्रवार को ऐसी ही एक घटना सामने आई, जब तमंचा लिए एक बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया. वारदात भीड़ भरे इलाके में हुई, लेकिन हथियार लिए होने के कारण किसी ने भी विरोध करने का साहस नहीं दिखाया. चेन छीनने की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है.
from Videos https://ift.tt/3kQsUjI
No comments:
Post a Comment