दिल्ली में आज से कोरोना का 'हाउस टू हाउस' सर्वे शुरू होने जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में यह तय हुआ था. कोरोना की रोकथाम के लिए यह सर्वे दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा सर्वे होगा. इसको लेकर दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य विभाग की टीमें 13 से 14 लाख घरों में जाएंगी. दिल्ली के 11 जिलों में करीब 57 लाख लोगों यानी चौथाई आबादी का सर्वे होगा. हर टीम में 2 से 5 लोग होंगे. कुल 9500 टीम होंगी. घनी आबादी और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों का सर्वे होगा.
from Videos https://ift.tt/35KAp7g
No comments:
Post a Comment