उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला डेंटिस्ट की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतका का नाम निशा सिंघल था. निशा को उनके दोनों बच्चों के सामने मौत के घाट उतारा गया. बच्चों पर भी हमला किया गया लेकिन उनकी जान बच गई. वारदात के समय निशा के पति अस्पताल में थे. वह पेशे से सर्जन हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे की तलाश में जुट गई थी. आज सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया.
from Videos https://ift.tt/32ZYu8v
No comments:
Post a Comment