दिल्ली में DRI ने दो ट्रकों से लगभग 66 किलो सोना बरामद किया है. इसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सोना ट्रकों की टंकी में भरकर म्यांमार बॉर्डर से दिल्ली लाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस सोने को दिल्ली के रास्ते पंजाब ले जाया जाना था. DRI को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और ट्रकों को पकड़ लिया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
from Videos https://ift.tt/3pO5MFZ
No comments:
Post a Comment