Wednesday, November 18, 2020

दिल्ली : कोरोना से 1 दिन में 131 संक्रमितों की मौत

दिल्ली में कोरोनावायरस का बढ़ता जा रहा है. राजधानी में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुई हैं. बुधवार रात को खत्म हुए 24 घंटों में दिल्ली में 131 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इन 24 घंटों में कोरोना के 7,486 नए मामले सामने आए. कुल मामलों की संख्या पांच लाख पार हो गई है. दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 89.98 प्रतिशत है. राजधानी में एक्टिव मामले 42,458 हैं. बीते 24 घंटों में 62,232 टेस्ट हुए. अब तक कुल टेस्ट 55,90,654 हो चुके हैं.

from Videos https://ift.tt/38QNvC2

No comments:

Post a Comment