Sunday, October 4, 2020

हाथरस कांड की SIT जांच पर BJP के पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

हाथरस के जिस गांव में 20 साल की दलित युवती के साथ गैंगरेप की वारदात हुई, वहां पर रविवार को सवर्णों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई. हाथरस कांड में गिरफ्तार आरोपियों के समर्थन में यह बैठक हुई. इस दौरान एक आरोपी का परिवार भी सभा में शामिल हुआ. बीजेपी के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान के घर में यह बैठक हुई. बीजेपी नेता का कहना है कि यह स्वागत समारोह था. सीबीआई जांच का स्वागत करने के लिए यहां लोग आए थे. किसी को बुलाया नहीं गया. जब पूर्व विधायक से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पहले जो जांच हो रही थी, वह ठीक नहीं हो रही थी, तो वह बोले, 'अच्छी नहीं थी तभी तो जांच सीबीआई को दी है.'

from Videos https://ift.tt/2GA2UdW

No comments:

Post a Comment