नए विवादित कृषि कानून को लेकर पंजाब समेत कई जगह किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आज पंजाब में हैं. राहुल गांधी "खेती बचाओ यात्रा" के तहत राज्य में कई जगह किसानों के साथ जनसभा आयोजित करेंगे. वह किसानों की ट्रैक्टर रैली में भी हिस्सा लेंगे. इस अभियान का उद्देश्य कृषि कानून पर कांग्रेस के रुख को मजबूती से रखना है. विपक्षी दलों के विरोध के बीच पिछले कृषि कानूनों को संसद की मंजूरी मिल गई थी.
from Videos https://ift.tt/36zCMdZ
No comments:
Post a Comment