उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में तीन साल की बच्ची का शव गुरुवार को गन्ने के खेत मिला. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ रेप (Rape) के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. लखीमपुर खीरी जिले में 20 दिन में यह रेप की तीसरी वारदात है. बच्ची बुधवार से गायब थी. गांव के पास ही उसका शव मिला. सिर पर चोंट के निशान पाए गए थे. बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में गांव में रहने वाले लेखराम पर आरोप लगाया है.
from Videos https://ift.tt/355LPCU
No comments:
Post a Comment