बिहार में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को 1700 से ज्यादा नए केस सामने आए. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार की एक टीम आज बिहार के दौरे पर जा रही है. इन तमाम संकटों के बीच बिहार में अस्पतालों की स्थिति भी दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के गृह जिले सीवान के एक अस्पताल का वीडियो ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. वीडियो में लोग अस्पताल की बदइंतजामी और इलाज नहीं मिलने की बात कहते सुने गए.
from Videos https://ift.tt/30kkTv2
No comments:
Post a Comment