रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लेह और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. अब से कुछ देर पहले रक्षा मंत्री बाबा बर्फानी की दर पर पहुंचे. उन्होंने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए. उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, 'सौभाग्यशाली हूं कि जम्मू कश्मीर की पवित्र गुफा श्री अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ.' इस मौके पर उनके साथ CDS जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी नजर आए.
from Videos https://ift.tt/32zFz4T
No comments:
Post a Comment