Sunday, July 19, 2020

मिंटो रोड ब्रिज के नीचे डूबने से शख्स की मौत

दिल्ली में बारिश की दस्तक के साथ ही हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं. रविवार को मिंटो रोड स्थित ब्रिज के नीचे एक शख्स की पानी में डूबकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, एक DTC की बस और एक ऑटो पानी में फंस गया था. मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने बस में फंसे ड्राइवर, कंडक्टर और ऑटो ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन कुछ देर बाद एक शव पानी में तैरता दिखाई दिया. जिसके बाद हड़कंप मच गया. शव को पानी से बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है जोकि एक टेंपो ड्राइवर है. जानकारी के मुताबिक, वह मध्य दिल्ली से कनॉट प्लेस की तरफ आ रहा था, तभी पानी में फंस गया.

from Videos https://ift.tt/39b7XeU

No comments:

Post a Comment